{"_id":"5bc617c8bdec22698c6e390e","slug":"41539708872-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैस में जांचा खाना, नियमित निगरानी करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैस में जांचा खाना, नियमित निगरानी करेगी कमेटी
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों को कीड़ों वाला खाना परोसे जाने के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने मैस का भोजन जांचा। वहीं, राशन के रखरखाव की भी जांच की। वहीं, नियमित निगरानी के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो समय-समय पर भोजन की जांच करेगी।
गौरतलब है कि नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े निकलने का मामला सामने आया था। भोजन परोसने वालों पर शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो मामला मीडिया तक पहुंचा। वहीं, कॉलेज प्रबंधन को भी मरीज ने इसकी शिकायत की। मरीजों की थाली में कीड़े मिलने के आरोप लगने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मंगलवार को इसकी जांच की। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया है। मेडिकल कॉलेज की एक टीम ने मंगलवार सुबह ही मैस पहुंचकर भोजन की जांच पड़ताल की। राशन के साथ ही वहां बने भोजन को भी जांचा गया। डॉ. केके पराशर ने कहा है कि एक मरीज ने उनके पास कीड़े मिलने की शिकायत की थी। जिस पर यह जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी नहीं पाया गया। फिर भी इसे गंभीरता से लिया गया है। भविष्य में भी एहतियात के तौर पर एक कमेटी नियमित रूप से भोजन की निगरानी करेगी। खाना बनने के बाद हर रोज चेक किया जाता है। इसके लिए पहले ही एक कमेटी बनाई गई है।