{"_id":"5b915eb5867a557ed571692c","slug":"41536253621-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में स्थापित हुआ एसओएस का परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में स्थापित हुआ एसओएस का परीक्षा केंद्र
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ददाहू में स्थापित हुआ एसओएस का परीक्षा केंद्र
11 सितंबर से होंगी 8वीं, 10वीं 12वीं की परीक्षाएं
नेट से रोल नंबर न मिले तो स्कूल से लें : सुनील शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षाएं इस वर्ष ददाहू परीक्षा केंद्र में ही होंगी। इससे पूर्व इन परीक्षाओं को उपमंडल स्तर पर लिया जाता था। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2018-19 की एसओएस की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इसमें ददाहू स्कूल में परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिया है। इस स्कूल में परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। इस माह 11 से 28 सितंबर के बीच जमा दो की परीक्षाएं होंगी, जो सुबह के समय आयोजित की जाएंगी। जबकि 11 से 18 सितंबर के बीच शाम के समय आठवीं और दसवीं कक्षाओं के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं ली जाएंगी। परीक्षा केंद्र ददाहू में स्थापित किए जाने पर एसओएस के विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व इन परीक्षाओं को उपमंडल स्तर पर आयोजित किया जाता था, जिससे ददाहू से बच्चों को संगड़ाह और नाहन स्थित परीक्षा केंद्रों पर जाने को विवश होना पड़ रहा था। लेकिन, अब केंद्र स्तर पर ही परीक्षाओं का आयोजन किए जाने से अभ्यर्थियों को भारी सुविधा मिलेगी। जिला सिरमौर में एसओएस के कुल 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 11 सितंबर से इन परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा केंद्र के प्रभारी और ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि ददाहू परीक्षा केंद्र में 299 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनके रोल नंबर नेट पर जारी हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश अपना रोल नंबर नहीं मिल पाता है, वे दस सितंबर को अपना रोल नंबर ददाहू स्कूल से हासिल कर सकते हैं।