{"_id":"5b5b506b4f1c1b47748b7247","slug":"41532711019-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी में फंसे लोगों को निकालने के लिए रातभर चला रेस्कयू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी में फंसे लोगों को निकालने के लिए रातभर चला रेस्कयू ऑपरेशन
Fri, 27 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
रेस्क्यू के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए लोगों की जानकारी लेती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
Link Copied
राजपुर/पांवटा (सिरमौर)। डोबरी सालवाला के समीप गिरि नदी में फंसे सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए देहरादून से आई एनडीआरएफ की टीम, स्थानीय पुलिस और गोताखोर रात भर डटे रहे। बताया जा रहा है कि गुज्जर समुदाय के लोग अपने मवेशियों को चराने और लकड़ियां लेने टापू पर पहुंचे थे। वीरवार को अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने पर गुज्जरों समेत आठ ग्रामीण और 50 मवेशी बीच टापू में फंस गए। वीरवार को देर रात तक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार तड़के शेष लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार गिरि नदी के बीच टापू में फंसे सालवाला क्षेत्र निवासी कमलेश देवी पत्नी रामलाल, विक्की (12) पुत्र आत्माराम, श्यामलाल, अतो देवी पत्नी श्यामलाल, सद्दाम पुत्र सफरुदीन, आजाद अली पुत्र सफरुदीन, शमशेर पुत्र मुस्तफा और यासीन को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, कार्यकारी तहसीलदार निहालचंद कश्यप और सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गुज्जर और स्थानीय लोग मवेशियों को चराने तथा सूखी लकड़ियों को लेने इस टापू की तरफ जाते हैं। शाम के समय भी ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी टापू पर पहुंचे थे। जिले के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गिरि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। टापू के चारों तरफ उफनती नदी की लहरों के चलते ग्रामीण बीच में कई घंटों तक फंसे रहे। इसके बाद लोकल गोताखोर भी रबड़ की ट्यूबों को लेकर रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए शाम को देहरादून से एनडीआरएफ की टीम बुलाई। रेस्क्यू टीम ने मिलकर सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार तड़के गिरि नदी के टापू से सभी आठ ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।