फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ‘सुण भाईया कोनकुआ...’ नृत्य पर झूमे दर्शक

‘सुण भाईया कोनकुआ...’ नृत्य पर झूमे दर्शक

Sat, 18 Nov 2017 07:49 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
‘सुण भाईया कोनकुआ...’ नृत्य पर झूमे दर्शक
musical instruments
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में शनिवार को आयोजित वार्षिक पारितोषिक की धूम रही। इस मौके पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर दलीप सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


शौर्य सदन इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिरमौरी लोक नृत्य ‘सुण भाईया कोनकुआ’, ‘कोबे हाटी के जाणा गियूंटे रा मुड़ा सेरे रे कनायो गे पाके रोये लोबीए’, ‘गुरु गोबिंदो रे पांवटा साहेबो व खिंदटा माठिये तेरे देना की नाहीं’ पर खूब समां बांधा। जबकि, छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी व फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर अपने अभिभावकों को थिरकने पर विवश कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। जबकि अनिल शर्मा व इंदु ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


पीईटी ओमप्रकाश ने नाटी व नशे पर कविता प्रस्तुत की। विजय वर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एडीपीओ रमेश सरैक, सेवानिवृत्त एडीपीओ उजागर सिंह, पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर, एसएमसी प्रधान आशाप्रकाश चौहान सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर कमला देवी ने प्रीतिभोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक दलीप सिंह नेगी ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग में जो गिरावट आई है, उसके लिए शिक्षा जगत अधिक जिम्मेवार है। इसलिए अध्यापक वर्ग समाज के भविष्य को सुधारने के लिए संकल्प लें। उन्होंने सनियो दीदग स्कूल के स्टाफ व स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की


उन्होंने मेधावी छात्रों को सलाह दी कि वह जिस शिखर पर पहुंचे है, वहां बने रहने के लिए अपने आप से प्रतिस्पर्धा रखकर आत्म विश्लेषण करें और जो पुरस्कार नहीं प्राप्त कर पाए है वह इनसे प्रेरणा लें। उन्होंने स्थानीय स्कूल के रिक्त पद भरने, यहां साइंस लैब बनवाने और पुस्तकालय बनाने के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों को इक्कीस सौ रुपये दिए।


इससे पूर्व एडीपीओ रमेश सरैक ने भी विचार व्यक्त किए और स्कूली बच्चों को ग्यारह सौ रुपये दिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव व सीमा को स्वर्गीय ठाकुर इंदर सिंह 12-1200 रुपयों की छात्रवृत्ति भी प्रदान की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed