{"_id":"5cdae384bdec22077e09b36f","slug":"31557848964-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में ग्रामीणों का बिजली बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में ग्रामीणों का बिजली बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। गिरिपार इलाके की तीन पंचायतों में बिजली की समस्या के चलते लोगों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के कई गांवों में बिजली की समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, अब तक समाधान नहीं हो पाया है। गत्ताधार इलाका दुर्गम होने के साथ स्नो बाउंड एरिया भी है। थोड़ा सा मौसम खराब होने पर भी तीन पंचायतों में बिजली का जाना आम बात हो गई है। इसका कारण है कि बोर्ड ने बिजली के खंभों के बीच काफी लंबा स्पैन रखा है। लंबे स्पैन के कारण जरा से तूफान या अंधड़ में बिजली के तार आपस में टकरा रहे हैं। ऐसे में बिजली जाने की दिक्कत हो गई है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है लिहाजा, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और इसका समाधान मांगा।
सत्ताहन पंचायत के प्रधान बलबीर सिंह, पूर्व उपप्रधान हीरा सिंह नेगी, संतराम नंबरदार और पूर्व बीडीसी सदस्य कृपाराम शर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि गत्ताधार क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोग बिजली सप्लाई से बहुत परेशान हैं। क्षेत्र के लिए हरिपुरधार से बिजली लाइन बिछाई गई है। खंभों की दूरी बहुत ज्यादा है। इससे बिजली लाइन जगह-जगह से टूटी हुई हैं। लंबे स्पैन होने के कारण तूफान आने पर तार आपस में टकरा रहे हैं, जिसके चलते विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों को कई दिन तक अंधेरे में रहना पड़ता है। समस्या के बारे में आला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन, समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा ग्रामीण बोर्ड के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर रोशनलाल शर्मा, आत्माराम शर्मा, गुमान सिंह शर्मा, हीरा सिंह नेगी, दलीप सिंह ठाकुर, चंदन सिंह, संतराम शर्मा, बहादुर सिंह शर्मा, कंठीराम शर्मा, गुमान सिंह शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, अनिल ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कुंदन सिंह, वीरसिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।