{"_id":"5b915ed0867a557ec524b65e","slug":"31536253648-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर भारी न पड़ जाए गिरी पुल पर सेल्फी का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पर भारी न पड़ जाए गिरी पुल पर सेल्फी का शौक
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सतौन स्थित पुल पर चढ़कर फोटो खिंचवाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
सतौन (सिरमौर)। गिरी नदी पर बने पुल पर सेल्फी लेने का शौक कहीं महंगा न पड़ जाए। आ बैल मुझे मार की कहावत को चरितार्थ करते हुए कुछ लोग खुद ही अपनी मौत को दावत दे हैं। जर्जर हालत में पहुंच चुका यह पुल युवाओं के लिए सेल्फी और फोटो सेशन स्थल बन गया है। पुल के गले-सड़े रस्से एवं फट्टों पर चढ़कर युवा फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसा करते हुए यदि जरा सा संतुलन बिगड़ा गया तो युवा सीधा गिरि नदी में समा जाएंगे। लेकिन न तो युवाओं को कोई रोकने वाला है और न ही युवा अपनी जिंदगी खतरे में डालने से बाज आ रहे हैं।
गिरि नदी पर 60 के दशक में बना पुल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही एनएच ने दूसरा पुल बनाया है। पुराना पुल आजकल आवाजाही के लिए बंद है। यह पुल झूला पुल है, जो आजकल सेल्फी के लिए मशहूर है। पांवटा साहिब से भी फोटो खिंचवाने के लिए कई युवा यहां पहुंच रहे हैं। पुल के नीचे से बहने वाली गिरि नदी इन दिनों उफान पर है। लेकिन, सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने का यह क्रेज उन्हें महंगा पड़ सकता है। सतौन के युवा फ्रेंड्स क्लब के उपाध्यक्ष प्रेम तोमर, सचिव वीरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, राम चंद्र कपूर, जितेंद्र, मुकेश शर्मा आदि ने बताया के यहां रोजाना बाहरी क्षेत्र के कई युवा आकर फोटो खिंचवा रहे हैं। पुल के रस्सों और फट्टों पर चढ़ रहे हैं। इससे यहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है। लिहाजा, प्रशासन को चाहिए कि इस पुल को बंद किया जाए। लोनिवि नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता संजीव अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने भी वहां युवाओं को सेल्फी लेते हुए देखा है। इसके बारे में पुलिस और विभाग के आला अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है, जिससे किसी तरह की अनहोनी घटना न हो।