{"_id":"5c61ba43bdec222b6e16ccfc","slug":"201549908547-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई के लिए भूमि का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई के लिए भूमि का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
कालाअंब में ईएसआई अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 फरवरी को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री इसका शिलान्यास करने यहां आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी यहां पधारेंगे। शिलान्यास से पूर्व ईएसआई अस्पताल के लिए चयनित जगह का जायजा लेने के लिए केंद्र से एक टीम यहां पहुंची। अतिरिक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक ईएसआई हिमाचल प्रदेश दीपक जोशी के नेतृत्व में सोमवार को केंद्रीय दल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ईएसआई अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
केंद्रीय दल ने कालाअंब के खैरी में ईएसआई अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और उनके द्वारा इस अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि को उपयुक्त पाया। निरीक्षण करने के उपरांत केंद्रीय दल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से नाहन स्थित आवास पर इस बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय दल को आगामी 20 फरवरी को इस अस्पताल के शिलान्यास के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि सौ बिस्तर वाले ईएसआई अस्पताल का शिलान्यास केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। पहले यह अस्पताल केवल 30 बिस्तर वाला था। डॉ. बिंदल ने जानकारी दी कि ईएसआई अस्पताल के निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने 16 बीघा 11 बिस्वा भूमि उद्योग विभाग के नाम हस्तांतरित कर दी है। ईएसआई के नाम भूमि लीज पर देने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से जिला सिरमौर को प्रदेश में सोलन के उपरांत दूसरा स्थान प्राप्त है। जिला में ईएसआई अस्पताल न होने के कारण कामगारों को बहुत कठिनाई पेश आती थी। उन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू अथवा बद्दी जाना पड़ता था। टीम के अन्य सदस्यों में उप निदेशक ईएसआईसी बद्दी पीबी गुरंग, मेडिकल अधीक्षक ईएसआईएस अस्पताल परवाणू और अधिशासी अभियंता ईएसआईसी मुख्यालय नई दिल्ली नवकिरण वालिया, महाप्रबंधक उद्योग ज्ञान चौहान सहित जिला के संबधित अधिकारी शामिल रहे।