फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   झूठे रेप केस में फंसाने की एवज में महिला ने मांगे 20 लाख

झूठे रेप केस में फंसाने की एवज में महिला ने मांगे 20 लाख

Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
झूठे रेप केस में फंसाने की एवज में महिला ने मांगे 20 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आत्महत्या के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस को मृतक की पत्नी ने एक सुसाइड नोट सौंपा, जिसमें यह बात सामने आई कि उसके पति की मौत का कारण एक महिला बनी। कथित महिला ने उसके पति को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की एवज में उससे 20 लाख रुपये की मांग की थी। लिहाजा, पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामला 11 मई का है। नाहन शहर के योगेश कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। वाल्मीकि बस्ती निवासी योगेश शिलाई उपमंडल की जेएमआईसी में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। इस मामले में तब नया मोड़ आया, जब मृतक योगेश की पत्नी किरण ने कच्चा टैंक पुलिस चौकी में घर से बरामद हुआ सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा। बरामद किए गए सुसाइड नोट के बाद कच्चा टैंक पुलिस ने सिरमौर के राजगढ़ निवासी एक महिला और दो व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 32 वर्षीय योगेश राजगढ़ से एक महीना पहले ही ट्रांसफर होकर शिलाई के जेएमआईसी में तैनात हुआ था। 11 मई को अचानक योगेश ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। कच्चा टैंक पुलिस आत्महत्या के कारणों को जांचने के लिए मृतक योगेश के घर पर भी गई। लेकिन, उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। किरण जब घर में बिस्तर झाड़ रही थी तो उसे चादर के नीचे योगेश के हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला। मृतक की पत्नी सुसाइड नोट को लेकर कच्चा टैंक पुलिस चौकी पहुंची। सुसाइड नोट में राजगढ़ की कथित महिला की ओर से झूठे रेप केस में फंसाने की एवज में 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। महिला के साथ-साथ राजगढ़ के ही दो व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इसके लिए उस पर दबाव बना रहे थे। पुलिस ने सुसाइड को आधार मानते हुए मृतक की पत्नी की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर महिला और अन्य दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लिखावट को परीक्षण के लिए लैब में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed