{"_id":"5cdae371bdec22073a5fcf27","slug":"181557848945-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल मिक्सिंग प्लांट में तीन कामगार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल मिक्सिंग प्लांट में तीन कामगार झुलसे
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहराल-बातामंडी क्षेत्र में निर्माणाधीन एक निजी तारकोल मिक्सिंग प्लांट में तीन कामगार बुरी तरह झुलस गए। कामगारों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बहराल-बातामंडी में एक निजी तारकोल मिक्सिंग प्लांट स्थापित करने का कार्य चल रहा था। इस दौरान गैस पाइप लीकेज से अचानक आग भड़क गई, जिसमें तीन कामगार झुलस गए। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय ठेकेदार का बहराल-बातामंडी में तारकोल मिक्सिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। मंगलवार को इसमें कार्य करने वाले एक कामगार ने माचिस जलाई, जिससे प्लांट में गैस पाइप ने आग पकड़ ली। पाइप फटने से आग फेल गई, जिसकी चपेट में प्लांट में कार्य कर रहे तीन कामगार आ गए। इनमें बिहार राज्य के दौउतपुर निवासी नरेंद्र कुमार (30) पुत्र लाल्घा राम, बिहार राज्य के जनता बाजार निवासी कृष्ण कुमार पुत्र नंदलाल राम और राधिका प्रसाद (63) पुत्र रामचंद्र निवासी पांवटा बहराल हादसे में झुलस गए हैं। ठेकेदार ने खुद ही तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉ. ऋचा ने घायलों का उपचार किया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि हादसे में तीन कामगार झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।