फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विधवा से रचाई शादी, बच्ची को दिया बाप का नाम

विधवा से रचाई शादी, बच्ची को दिया बाप का नाम

Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
विधवा से रचाई शादी, बच्ची को दिया बाप का नाम

विज्ञापन
विधवा से रचाई शादी, बच्ची को दिया बाप का नाम
आंजी-सीवत गांव के सुनील ने पेश की एक मिसाल
मायकेवालों ने बेटी की तरह ब्याही अपनी विधवा बहू
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सराहां पंचायत के आंजी-सीवत गांव के युवक सुनील शर्मा ने एक विधवा से शादी करके समाज को आईना दिखाने का काम किया है। सुनील के इस कार्य की चहूं ओर चर्चा है। सुनील ने कम उम्र की विधवा से विवाह रचाने के साथ ही उसकी बेटी को भी अपनाकर उसे अपनी बेटी का दर्जा दिया है।
बता दें कि मानगढ़ की रहने वाली पूजा की शादी नेहरस्वार के लगाहां गांव में हुई थी। शादी के छह माह के भीतर ही उसके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मात्र 20 साल की कम उम्र में ही पूजा विधवा हो गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पूजा अपनी दुखभरी व्यथा आंजी सीवत गांव के सुनील शर्मा के परिवार की एक महिला से सुनाती थी। एक दिन बातों-बातों में उस महिला ने यह सारी बातें सुनील को बता दी। पूजा के साथ पेश आए दर्दनाक वाक्या को सुनकर सुनील ने निर्णय लिया कि वह पूजा से ही शादी करेगा। इसके बाद परिजनों की सहमति होने के बाद सुनील ने शिव मंदिर सराहां में पूजा के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सुनील ने पूजा के पहले पति से हुई नन्हीं बच्ची को भी उसके पिता की जगह अपना नाम दिया। सुनील शर्मा ने बताया कि वह इस रिश्ते से बेहद खुश है। सुनील के द्वारा उठाए गए इस कदम की क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। बुद्धिजीवी इसे समाज के लिए एक बेहद मिसाल करार दे रहे हैं।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed