{"_id":"5ce18be4bdec22074857eeb6","slug":"171558285284-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हांफी ईवीएम, वीपीपैट मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हांफी ईवीएम, वीपीपैट मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर में हांफी ईवीएम और वीपीपैट मशीनें
कहीं एक तो कहीं तीन घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान
सुबह छह बजे से ही लाइनों में खड़े हो गए थे मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ राजगढ़/ सतौन/ संगड़ाह (सिरमौर)। जिले में कई मतदान केंद्रों में समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया। ईवीएम व वीवीपेट मशीनों में तकनीकी खराबी आने की वजह से यह समस्या पेश आई। हालांकि, निर्वाचन विभाग की ओर से पोलिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का प्रबंध किया गया था। कई केंद्रों में एक तो कहीं दो घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इसके कारण सुबह छह बजे से मतदान केंद्र पहुंचे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि जिले के कई दुर्गम पोलिंग स्टेशनों में भी मतदाता सुबह से ही अपने मत के प्रयोग के लिए पहुंचे थे। लेकिन, मशीनों में खराबी के चलते देरी से मतदान करना पड़ा। कई जगह मतदाताओं को दो घंटे से अधिक समय तक मशीन के बदलने का इंतजार करना पड़ा। नाहन विधानसभा क्षेत्रों में भी करीब एक दर्जन स्थानों पर समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान केंद्र ढाबों मोहल्ला, डाइट स्थित पोलिंग स्टेशन में करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में दस मतदान केंद्रों में वीवीपेट मशीनें बदलनी पड़ीं। जबकि एक मतदान केंद्र पर पूरा सिस्टम ही बदला गया। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के क्लयों पाब, जदोल टपरोली, करगाणु, पबियाना, कुलथ, कालाघाट, जेहर, सराहां-1 व श्यामपुर में वीवीपैट बदली गईं। जबकि सादनाघाट में भी वीवीपैट बदलनी पड़ी।
संगड़ाह बूथ नंबर एक में वीवीपैट के खराब होने पर करीब 50 मिनट, बूथ 2 पर 1 घंटा 45 मिनट मतदान शुरू नहीं हो सका। सेंज बूथ पर में तीन घंटे वीपीपैट मशीनें बंद रहीं। इसके अला लगनू और सियूं में भी देरी से मतदान शुरू हुआ। कमरऊ में मतदाताओं की लगी लंबी कतारें लगी रहीं। यहां भी मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। पांवटा के नघेता में भी कई घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। नौहराधार तहसील के देवामानल बूथ पर ईवीएम खराब होने पर एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।