{"_id":"5976341c4f1c1bb4058b46f5","slug":"161500918812-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बजगा पंचायत में निकाली पथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बजगा पंचायत में निकाली पथयात्रा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस ने सोमवार को बजगा पंचायत में पथयात्रा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। यह पथयात्रा कांग्रेस मंडल पच्छाद के सराहां जोन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में निकाली गई। उनके नेतृत्व में घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया।
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रोपगंडे की राजनीति करती है। पिछला चुनाव इसी प्रोपगंडे की बदौलत जीत लिया था लेकिन अब वक्त बदल गया है। जनता समझ गई है कि क्षेत्र व प्रदेश का विकास कांग्रेस ही करवा सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी विस चुनावों में विकास की बदौलत एक बार फिर से पच्छाद सीट को जीत कर कांग्रेस अपनी झोली में डालेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पिछले साढे़ चार सालों में कांग्रेस का अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका श्रेय सिर्फ कांग्रेस सरकार को ही जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर सुंदर शर्मा, किशन सिंह, धनवीर सिंह,राजेंद्र सिंह व मदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
--कांग्रेस ने बजगा पंचायत में निकाली पथयात्रा
पच्छाद में कांग्रेस करेगी जीत दर्ज : राजेंद्र शर्मा