फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पानी नहीं मिलने पर उल्टा मटका रखकर किया प्रदर्शन

पानी नहीं मिलने पर उल्टा मटका रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 21 May 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पानी नहीं मिलने पर उल्टा मटका रखकर किया प्रदर्शन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते बिजली बोर्ड ने इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालय का बिजली कनेक्शन ही काट दिया है। बिजली के इसी कनेक्शन से इंदिरा मार्केट के लिए किए गए बोर की मोटर भी चलती है। बिजली नहीं होने के कारण पूरी मार्केट में जल संकट गहरा गया है। दर्जनों दुकानदार दो सप्ताह से पेयजल के लिए भटक रहे हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने सूखे नलके के नीचे उल्टा मटका रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र की इंदिरा मार्केट के व्यापारियों जगदीश चंद, उजागर सिंह, अजमेर सिंह, रणजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, लक्की, शेख मास्टर व प्रदीप सिंह ने कहा कि करीब दो सप्ताह से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। मार्केट के साथ ही सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। जहां पर एमसी कमेटी ने पानी का बोर भी किया है। इसी बोर योजना से इंदिरा मार्केट में पेयजल आपूर्ति होती रही है। कहा जा रहा है कि एमसी कमेटी ने बिजली का 4 माह का बिल नहीं दिया है। इसके बाद बिजली बोर्ड ने कनेक्शन ही काट दिया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनेक्शन काटने पर दो सप्ताह से दर्जनों दुकानदार पानी को भटक रहे हैं। नगर परिषद कमेटी को हो रही दिक्कतों से अवगत करवा दिया था। लेकिन, बिजली का बिल ही जमा नहीं करवाया गया। इससे व्यापारियों में रोष है। सार्वजनिक शौचालय भी बंद पड़ा हुआ है। शिकायत करने के बाद भी अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों ने शांतिपूर्वक तरीके से सूखे नलके के नीचे उल्टा घड़ा रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। सार्वजनिक शौचालय में तैनात कर्मचारी ने बिजली का बिल ही नहीं दिया। इस कारण बिजली का बिल जमा नहीं हो पाया है। शीघ्र लंबित बिल जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed