{"_id":"5ce42865bdec22071c2dff2f","slug":"155845647310-nahan-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के नतीजों में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के नतीजों में होगी देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे देरी से निकलेंगे। अंतिम नतीजों के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक बूथ की ईवीएम और वीवीपैट में प्रत्याशियों को पड़े कुल मतों का मिलान किया जाएगा। चुनाव की पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग ने यह प्रावधान किया है।
इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक बूथ पर वीवीपैट की पर्ची और ईवीएम में पड़े मतों का मिलान होगा। यदि एक बूथ पर 300 वोट हैं तो ईवीएम और वीवीपैट से मिलान किया जाएगा। इसके लिए वीवीपैट में प्रत्याशियों को पड़े कुल वोट का मिलान पर्ची से होगा। जितने वोट ईवीएम में काउंट किए जाएंगे, उसके अनुसार ही प्रत्याशी को पड़े वोटों की गणना का कार्य भी किया जाएगा। सिरमौर में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। ऐसे में यहां पांच बूथों के वीवीपैट की भी गिनती होगी। ऐसे में यदि एक बूथ की गणना में आधा घंटे का समय भी लगता है तो अंतिम नतीजे आने में ढाई से तीन घंटे की देरी लग सकती है। चुनाव गणना में जुटे अधिकारी हर विधानसभा के एक -एक बूथ की ईवीएम व वीवीपैट में वोट की गणना करेंगे। इससे चुनाव नतीजों में थोड़ी देरी हो सकती है।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इस बार हर विधानसभा से एक-एक बूथ की वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की भी गिनती होगी और उनका ईवीएम में पड़े मतों के साथ मिलान होगा।