फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मतदान की तस्वीर वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला

मतदान की तस्वीर वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला

Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मतदान की तस्वीर वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला
मतदान की तस्वीर वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

सोशल मीडिया में ईवीएम की बत्ती जलने वक्त लिया फोटो
मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर न जाने के आदेशों की उड़ीं धज्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मतदान के दौरान लिया गया फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। सोशल मीडिया में एक राजनीतिक दल को मतदान करते वक्त की तस्वीर के बाद निर्वाचन विभाग ने पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर जाने पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की तस्वीर वायरल होना सवाल खड़े कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले ही मोबाइल प्रतिबंधित होने की जानकारी दी थी लेकिन, तस्वीर वायरल होने से स्पष्ट है कि मतदान के दिन किस तरह से आदेशों की धज्जियां उड़ीं।

मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मतदान करते हुए तस्वीर लेने पर पाबंदी है। खासकर मतदान करते हुए तो फोटो लिया ही नहीं जा सकता। यह पूरी तरह से गोपनीय है। लेकिन, एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक दल को मतदान करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। हालांकि, तस्वीर में किसी व्यक्ति का चेहरा नहीं दिख रहा। लेकिन, तस्वीर को वायरल करने वाला एक पार्टी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। ईवीएम की बत्ती जलते वक्त की यह तस्वीर ली गई है। हालांकि, व्यक्ति ने बाद में फेसबुक अकाउंट से तस्वीर को हटा दिया है लेकिन, तब तक शहर के कई लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट अपने पास सुरक्षित कर लिए। मामले को लेकर जब काफी हल्ला हुआ तो जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मामले की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखने के आदेश दिए। वोट करते समय की तस्वीर में किस दल को वोट किया है, इस बात से अधिकारियों ने भी अनभिज्ञता जताई। उधर, पुलिस ने भी इस मामले की रिपोर्ट डाल दी है जिसके बाद छानबीन की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि मतदान के दौरान की तस्वीर वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इस संदर्भ में एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed