फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Mon, 20 May 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सभी ईवीएम और वीवीपैट नाहन के पीजी कॉलेज में बनें स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी। महाविद्यालय के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इलाके में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि ईवीएम और वीपीपैट की निगरानी के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को राउंड द क्लॉक तैनात किया गया है। 23 मई को सुबह आठ बजे से नाहन के पांच सभागार में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य एक साथ किया जाएगा। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के एसडीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारी इसका नेतृत्व करेंगे। कॉलेज में मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले की समस्त जनता के अलावा निर्वाचन कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त करने के साथ बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed