{"_id":"5b92af27867a5501363bc9c4","slug":"151536339751-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता महंगाई से त्रस्द, भाजपा नेता सता में मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता महंगाई से त्रस्द, भाजपा नेता सता में मस्त
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जनता महंगाई से त्रस्त, भाजपा नेता सत्ता में मस्त
पूर्व विस अध्यक्ष ने महंगाई पर कोसी भाजपा सरकार
बोले-महंगाई और भ्रष्टाचार पर क्यों चुप हैं भाजपाई
सराहां (सिरमौर)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार की घेराबंदी कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपा के नेता सत्तासुख भोगने में मस्त हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस वजह से माल ढुलाई भी महंगी हो गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले महंगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर देश और प्रदेश के लोगों को गुमराह करती नहीं थक रही थी। आज वही महंगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर चुप बैठी है। देश का किसान नकदी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। एक तरफ डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर ने किसानों और आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने बैंकों से ऋण लेकर फसलें उगाई थी। लेकिन, उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसानों को ऋण वापस देने में भी परेशानी आएगी। क्योंकि देश का अधिकतर किसान नकदी फसलों के सहारे अपनी और अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। इस बार लहसुन, टमाटर और अन्य नकदी फसलों के दाम गिर जाने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों के ऋण माफ करें ताकि किसान राहत महसूस करें। इसी तरह मध्यवर्गीय लोगों को पेट्रोल और डीजल में पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। आए दिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से वाहन मालिक और चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से भी गृहिणियां मुश्किल में हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने पहले ही मध्यवर्गीय परिवार और व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि नेताओं की लगातार बेरुखी का हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता चुकाएगी। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।