फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दौड़ में सपना और आलोक ने सबको छोड़ा पीछे

दौड़ में सपना और आलोक ने सबको छोड़ा पीछे

Thu, 06 Sep 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में सपना और आलोक ने सबको छोड़ा पीछे
ददाहू (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू की 25वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को ददाहू स्कूल में आयोजित हुई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इनमें ददाहू के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाते हुए मैदान में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान छात्राओं की 50 मीटर दौड़ में बेचड़ का बाग की सपना ने पहला, कमलाड़ की रंजना व शालू ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में बेचड़ का बाग की सपना ने पहला, कमलाड़ की रंजना से दूसरा व कमलाड़ की हिमांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कमलाड़ के आलोक ने पहला, बड़ौन के आशीष ने दूसरा और कमलाड़ के अंकुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में कमलाड़ के आलोक और अंकुश ने क्रमश: पहला और दूसरा तथा भाटगढ़ के लक्ष्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव व बीईईओ रामानंद ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ददाहू खंड के 80 स्कूलों और चार जोन से 198 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिताओं का समापन आठ सितंबर को होगा। इस मौके पर पीटीएफ के ददाहू इकाई के प्रधान देवराज ठाकुर, संजय पासी, जय प्रकाश, अशोक ठाकुर, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, अनु गोयल, बलवीर शास्त्री सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक का जोरदार स्वागत
प्राथमिक शिक्षक संघ की ददाहू इकाई ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित संदड़ाह स्कूल के शिक्षक जयपाल का ददाहू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें इस उपलब्धि पर संघ की ओर से भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू के अंतर्गत पड़ने वाली प्राथमिक पाठशाला संदड़ाह में कार्यरत जेबीटी शिक्षक जयप्रकाश को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिमला में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed