{"_id":"5b915ecc867a557f54638d66","slug":"141536253644-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल, एक नाहन रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो घायल, एक नाहन रैफर
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल, एक नाहन रेफर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से शिलाई एनएच-7 मार्ग पर तारुवाला के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए हैं। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया है। तारुवाला के समीप सड़क हादसे में मानपुर देवड़ा निवासी सोहन सिंह (18) पुत्र रामपाल तथा नरेश कुमार (29) पुत्र जालम सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल सोहन सिंह को नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।