{"_id":"5a0ee9bc4f1c1bf3538bdebf","slug":"141510926780-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहलियों के पास झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहलियों के पास झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
देहरादून-चंडीगढ़ वाया पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर सतीवाला पंचायत के बोहलियों के समीप झील में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार शव की पहचान 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र सिंह पिछले एक सप्ताह से लापता था। शव को शुक्रवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस को झील में शव की सूचना करीब 12 बजे के करीब मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। लिहाजा पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। मामले की पूरी छानबीन के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।