{"_id":"5b92af1e867a557f53454386","slug":"131536339742-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में मीनाक्षी व नितिका की जोड़ी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में मीनाक्षी व नितिका की जोड़ी अव्वल
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में मीनाक्षी और नितिका की जोड़ी अव्वल
कई प्रतियोगिताओं में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
संगड़ाह में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता संपन्न
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नौहराधार की मीनाक्षी ठाकुर और नितिका ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। संगड़ाह स्कूल की अंजलि और रिषभ इसी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर रूरल में टाली चंद्रोना स्कूल के पारस व दीक्षा, देवामानल स्कूल के अनीष तथा सर्वेश, बोगधार की निधि और रजनीश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर रूरल में भुजौंड स्कूल की आयुषी और सौरभ की जोड़ी ने पहला, हरिपुरधार स्कूल की खुशी व समरिता ने दूसरा, जबकि देवामानल के सचिन और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल प्रतियोगिता में नौहराधार की रुचिका पहले और संगड़ाह की नितिका दूसरा स्थान पर रही। देवा मानल के दिग्गज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैथेमेटिक्स ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में दीपक प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में बोगधार की पारुल ठाकुर, देवामानल के रितेश शर्मा व संगड़ाह के निशांत शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, जूनियर वर्ग में हरिपुरधार के संजीव कुमार ने प्रथम, गौरव ठाकुर ने दूसरा और देवामानल के सारांश पुंडीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट थ्री इन एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संगड़ाह की सपना अव्वल रही। सीनियर रूरल में बोगधार की सृष्टि, हरिपुरधार के पिंकू, देवामानल के अंकित, जूनियर रूरल में देवामानल के रजत, हरिपुरधार के अजय शर्मा व वाईएसपीपीएस स्कूल हरिपुरधार के निखिल राणा अव्वल रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार और विभिन्न स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।