फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवती को अगवा करने वाला आरोपी मुंबई से धरा

युवती को अगवा करने वाला आरोपी मुंबई से धरा

Sat, 18 Nov 2017 07:52 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा करने वाला आरोपी मुंबई से धरा
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
कालाअंब पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले आरोपी को मुंबई से दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने के बाद हाथ लगी। पुलिस के दल ने युवक व युवती को मुंबई के पंत नगर से दबोचकर कालाअंब पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत आने वाले मोगीनंद के बांकाबाड़ा निवासी बलदार अली 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक नाबालिग लड़की को कालाअंब से भगाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस थाना कालाअंब में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसके बाद कालाअंब थाने के प्रभारी संजय कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार व थाना प्रभारी नाहन अशोक चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजस्थान व मुंबई में मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी कालाअंब संजय कुमार ने बताया कि युवक व युवती को मुंबई व बिजनौर पुलिस के सहयोग से पंत नगर मुंबई से खोज निकाला है। उन्होंने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक नाबालिग लड़की को मोगीनंद के बांकाबड़ा क्षेत्र का आरोपी भगा कर ले गया था। लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ कालाअंब में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed