फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्कूली बच्चों को मिलेंगे स्पोट्र्स शूज, सॉक्स

स्कूली बच्चों को मिलेंगे स्पोट्र्स शूज, सॉक्स

Thu, 26 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को मिलेंगे स्पोट्र्स शूज, सॉक्स
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले नौनिहालों के लिए अच्छी खबर है। अब खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्कूली नौनिहालों को खेल के जूते व चुराबें मिलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने खिलाड़ियों को जूते व दो जोड़े जुराब की सुविधा देने के लिए अपनी हामी भर दी है।

अब शिक्षा विभाग मंजूरी के लिए सरकार के पास फाइल भेजेगा।
सरकारी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ‘अमर उजाला’ ने बिना जूतों के हिस्सा ले रहे नौनिहालों को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 11 तारीख के अंक में ‘अमर उजाला’ ने नंगे पैर व चप्पलों में दौड़ाए स्कूली विद्यार्थी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री दलीप सिंह नेगी ने खबर का संज्ञान लेते हुए इस मामले से जुड़ी फाइल को शिक्षा निदेशालय को भेजा। अब शिक्षा निदेशालय ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को जूते व दो जोड़े जुराब देने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन



इस मामले से जुड़ी फाइल जल्द ही शिक्षा विभाग सरकार को भेजेगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्कूली खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता में जूते व जुराबें उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जाएगा। खिलाड़ियों के साथ आने वाले अध्यापकों का यही तर्क रहता है कि ड्रेस किट भी शिक्षक अपने स्तर पर स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सरकार से जो बजट मिलता है, वह छात्रों की यात्रा सुविधा व खाने पीने पर खर्च किया जाता है। ब्लॉक स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में सरकार 42 हजार रुपये का बजट खर्च करती है। जबकि, राज्यस्तर पर 4.20 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। जोन व ब्लॉक व जिला स्तर पर ड्रेस किट व जूते जुराब जैसी सुविधा खिलाड़ियों को उपलब्ध नहीं होती।



उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दलीप सिंह नेगी ने बताया कि खबर के संज्ञान के बाद मामले को शिक्षा निदेशालय भेजा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय ने खिलाड़ियों को जूते व दो जोड़े जुराब देने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। अब मामले से जुड़ी फाइल पर सरकार की अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed