{"_id":"5a103a244f1c1bc1678bc4a0","slug":"11511012900-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा की बैटरी में धमाका, रिक्शा चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा की बैटरी में धमाका, रिक्शा चालक जख्मी
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
शहर के कुंजा मतरालियों में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी में धमाका होने से चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि रिक्शा चालक को बैटरी में हुए धमाके से ज्यादा चोटें नहीं आई। घायल रिक्शा चालक को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पांवटा के ग्राम कुंजा मतरालियों में एक ई-रिक्शा की बैटरी में किसी तकनीकी खराबी से जोरदार धमका हो गया। ई-रिक्शा के मालिक कुंजा मतरालियों निवासी राजा(41) पुत्र अनवर रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के बाद काम पर चलने की तैयारियां कर रहा था। अपनी रिक्शा की सफाई करते वक्त बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। इससेे रिक्शा मालिक राजा को मामूली चोटें आई और कुछ देर के लिए अचेत भी हो गया।
विस्फोट होते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल कर दिया। इसके बाद हादसे में घायल राजा को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। राजा के सिर, चेहरे व अंगुली में मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मौके पर आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि पांवटा के कुंजा मतरालियों में बड़ा हादसा होने से बच गया। बैटरी में विस्फोट के समय रिक्शा मालिक सफाई करने के दौरान कुछ दूरी पर था। बैटरी में अचानक विस्फोट होने का कारण कोई तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
बता दें कि दो वर्ष से पांवटा में सैकड़ों ई-रिक्शा चल रहे हैं। पिछले दो सालों में पहली बार बैटरी में विस्फोट का मामला आया है। इससे ई-रिक्शा संचालक में इस्तेमाल बैटरियों की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग गया है।
उधर, सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि उपचार के बाद रिक्शा चालक को घर भेज दिया है। चालक के सिर, मुंह व अंगुली में मामूली चोटें आई थीं।