फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sex racket in himachal

सेक्स रैकेट: नौकरी के लिए बुलाती थी, धंधा करवाती थी

Tue, 03 Sep 2013 12:28 AM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
धर्मशाला/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
sex racket in himachal

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बुलाया जाता था और उन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था। ये सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का फंडाफोड़ किया है हिमाचल पुलिस ने।

विज्ञापन


नूरपुर के एक निजी होटल में पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ में एक महिला दलाल का नाम सामने आया है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त महिला नौकरी का झांसा देकर युवतियों को कांगड़ा समेत अन्य जगहों में सप्लाई करती रही है।

दोनों युवतियों ने पुलिस के समक्ष माना है कि महिला ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर नूरपुर भेजा था। अब पुलिस ने महिला के बताए गए ठिकानों में तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला दलाल के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मामले से जुड़े राज भी सामने आ सकते हैं।

पुलिस अब महिला की तलाश के लिए पठानकोट रवाना हो गई है। सूत्रों के अनुसार महिला दलाल डिमांड पर हिमाचल में लड़कियों सप्लाई करती रही है।

उधर, नूरपुर इलाके में संदिग्ध हालत में पकड़ी गई युवतियों को लेकर चरचाओं का माहौल गरम है।

मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अब पुलिस तमाम निजी होटलों में दबिश दे रही है। इसके अलावा रात के समय भी प्रदेश की सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दलाल को पकड़ने के लिए पुलिस का एक दल पठानकोट रवाना हो गया है।

उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि सैक्स रैकेट में एक महिला दलाल का नाम भी है। महिला को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि होटलों में पुलिस चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed