फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in school compitition

Rampur Bushahar News: नीतीश मिस्टर और रितिका चुनीं मिस कल्चरल एंबेसडर

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
भारत में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण के बढ़ रहे अवसर : पर्वतारोही अमित
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में विश्व पर्यटन पर करवाई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम पर्यटन और शांति थी, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

भाषण, निबंध लेखन, मॉडल निर्माण, चार्ट निर्माण और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्रों ने पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अमित नेगी ने शिरकत की। उन्होंने भारत में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण के बढ़ते अवसरों पर अपने विचार साझा किए। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया । पेंटिंग में विनय प्रथम, निबंध लेखन में कृतिका चौहान, भाषण में अंकिता छोटा, चार्ट मेकिंग में सृष्टि, मॉडल मेकिंग में अतुल व विवेक, रंगोली में अनुसूया, फूड स्टॉल में शालिनी व अनामिका ने बाजी मारी। वहीं मिस्टर एंड मिस कल्चरल एंबेसडर नीतीश और रितिका रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. अनुराधा नेगी, बी-वोक नोडल अधिकारी डॉ. आशा गर्ग, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. रंजू नेगी, प्रो. संदीप ठाकुर, प्रो. विकास नेगी, प्रो. विकास शेखरी, प्रो. संदीपा कौशल और प्रो. प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed