फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   no light in rampur areas

Rampur Bushahar News: चायल-जुआगी पंचायतों में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रमदान कर विद्युत बहाली के लिए खंभे और तार मौके तक पहुंचाए
विज्ञापन

बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की चायल और जुआगी पंचायतों में छह दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
बिजली न होने से मोबाइल नेटवर्क भी बाधित है। ग्रामीणों को अपने बच्चों, रिश्तेदारों और बाहर रहने वाले परिजनों से संपर्क करने में मुश्किल हो रही है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में हो रही देरी को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जुआगी पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने श्रमदान किया। उन्होंने विद्युत बहाली के लिए आवश्यक खंभे और तार मौके तक पहुंचाए। ग्रामीणों ने खंभे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य भी किया। इस प्रयास से विद्युत बोर्ड के बहाली कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जुआगी पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने इस पहल का नेतृत्व किया। बीडीसी चायल-जुआगी डीम मौन सिंह राजू और वार्ड सदस्य राजेश्वर ठाकुर भी शामिल थे। विद्युत बोर्ड के लाइनमैन ज्योति प्रकाश ठाकुर ने भी ग्रामीणों का साथ दिया। चायल के पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर और अन्य वार्ड सदस्यों ने भी सहयोग किया। चायल में भारी भूस्खलन होने से बागीपुल-जाओं सड़क बंद है। इसी भूस्खलन में बिजली के खंभे भी ढह गए थे। विद्युत बोर्ड निरमंड डिवीजन के सहायक अभियंता अश्वनी शर्मा ने बताया कि आवश्यक सामग्री शनिवार को मौके पर पहुंचा दी गई है। कार्य शुरू कर दिया गया है और मौसम अनुकूल रहा तो रविवार तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। सहायक अभियंता अश्वनी शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने श्रमदान करने के लिए चायल-जुआगी क्षेत्र के ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed