फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp in school

Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर में साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट पर एक जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीएसपी नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराधों, ऑनलाइन गोपनीयता और विभिन्न साइबर खतरों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी असहज परिस्थिति का सामना होने पर चुप न रहने और भरोसेमंद व्यक्ति से मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित नागरिक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed