फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The demand for medicinal properties of the state's garlic has increased in other states including Tamil Nadu.

Rampur Bushahar News: औषधीय गुणों से भरपूर प्रदेश के लहसुन की तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में बढ़ी मांग

Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी सोलन में ग्रेड के हिसाब से किसानों को भी मिल रहे उचित दाम
विज्ञापन

जिला सोलन में 500 हेक्टयेर भूमि पर होती है लहसुन की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचल प्रदेश के लहसुन ने दक्षिण भारतीय राज्यों में अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में प्रदेश के लहसुन की मांग आ रही है। हालांकि अभी स्थानीय आढ़ती ही सब्जी मंडी से लहसुन की खरीद कर बाहरी राज्यों को सप्लाई कर रहे हैं। जिला सोलन और सिरमौर में सबसे अधिक लहसुन की खेती होती है। हालांकि इस बार अधिकतर क्षेत्रों में लहसुन खराब हुआ है। इससे पैदावार भी कम है।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में लहसुन की फसल आते ही किसानों के चेहरों पर चमक लौट आई है। वर्तमान में लहसुन की गुणवत्ता और ग्रेड के आधार पर किसानों को 50 से लेकर 150 रुपये प्रति किलो तक के दाम मिल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे सीजन गति पकड़ेगा, मांग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

अभी मुख्य रूप से सोलन जिले का ही लहसुन मंडी पहुंच रहा है। प्रदेश में लहसुन के सबसे बड़े उत्पादक जिला सिरमौर और कुल्लू की फसल भी कुछ ही दिनों में मंडियों में दस्तक देने वाली है। इस बार व्यापारियों में खासा उत्साह है। अब लहसुन केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि त्रिपुरा और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी भेजा जाएगा। जिला सोलन में करीब 500 हेक्टयेर भूमि पर लहसुन की खेती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंडी में लहसुन की खेप पहुंच रही है और बाहरी राज्यों के व्यापारी इसमें खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। किसानों को ग्रेड के हिसाब से लहसुन के अच्छे दाम मिल रहे है। किसानों से अपील की है कि वे सूखाकर ही लहसुन को मंडी में लाए, ताकि उसके किसानों को अच्छे दाम मिल सकें।
अमर सिंह ठाकुर,आढ़ती,सब्जी मंडी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed