{"_id":"6b06c67967e9d33a600956d6","slug":"seven-day-special-nss-camp-concludes-at-sarahan-school-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-175729-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर रास्तों और बावड़ियों को संवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर रास्तों और बावड़ियों को संवारा
विज्ञापन
सराहन स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन बुशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को विधिवत संपन्न हो गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता उत्तम सैन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर के दौरान 27 स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव सराहन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने गांव के रास्तों और बावड़ियों की सफाई एवं रखरखाव के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके अलावा शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सेवा और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया गया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत, एनएसएस गीत, बॉलीवुड नृत्य और पहाड़ी नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी भावना कंवर ने मुख्य अतिथि के समक्ष सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि उत्तम सैन ठाकुर ने स्वयंसेवियों को अनुशासन बनाए रखने और विषम परिस्थितियों में भी देश सेवा की भावना से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि को एनएसएस टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में कार्यक्रम अधिकारी भावना कंवर, दिनेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।