फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road upgradation work

समान दृष्टिकोण से सुनिश्चित होगा पूरे प्रदेश का विकास : रोहित

Fri, 10 Nov 2023 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के हुली महासु संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। संपर्क मार्ग का कार्य लगभग 13 करोड़ रुपये से होगा। इस दौरान वन विश्रामगृह बानकुफर में उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। पूरे प्रदेश में एक समान दृष्टिकोण से विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए उचित कदम प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आज प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार में जिला शिमला को तीन मंत्री पद, एक मुख्य संसदीय सचिव का पद मिलने से विकास को अधिक गति मिल रही है। रोहित ठाकुर ने कहा कि हूली महासू सड़क को स्तरोन्नत करने की लोगों की पुरानी मांग पूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 12 सड़कों के लिए 190 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। चार वर्षों के भीतर विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखोल के भवन निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ 82 लाख का संशोधित प्राक्कलन बनाकर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महासू के भवन निर्माण को पूरा करने के लिए अनुमोदन राशि को बढ़ाकर एक करोड़ 78 लाख कर दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बानकुफर में सामुदायिक भवन के लिए धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा मंत्री ने बखोल, प्रेमनगर और महासू पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, लैंड मॉर्टगेज बैंक के निदेशक देवेंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य विनोद मेहता, स्थानीय पंचायत प्रधान मंजीत चौहान, पंचायत प्रधान शीतल चौहान, सोनिका चौहान, उपप्रधान प्रकाश चौहान, डीएसपी सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed