ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की याद में रक्तदान शिविर 40 यूनिट रक्त एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। व्यापार मंडल ज्यूरी और 43वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने शनिवार को एक विशेष रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर बलिदानी पवन कुमार धंगल की स्मृति में लगाया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। 43वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी सुरेंद्र पंवार ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाहिनी के उप सेनानी डॉ. अरुण सान्निध्य और सह सेनानी डॉ. देवेश चौधरी उपस्थित थे। रवि वर्मा और विनोद भी शिविर में मौजूद रहे। बलिदानी पवन कुमार धंगल के परिवार से उनके पिता शिशुपाल धंगल भी इस मौके पर पहुंचे। उनकी बहन प्रतिभा जिंटू और जीजा संजय जिंटू भी उपस्थित थे। 43वीं वाहिनी और उन्नीसवीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने इस शिविर में सक्रिय सहयोग दिया। दोनों वाहिनियों के सदस्यों ने रक्तदान में भागीदारी की। शिविर में व्यापार मंडल ज्यूरी के प्रधान अरुण शर्मा और महासचिव अरविंद सूद शामिल हुए। मुख्य सलाहकार तुंगेश्वर शर्मा, सुनील गुप्ता, सचिव देवराज नेगी और कोषाध्यक्ष हरीश भंडारी भी उपस्थित थे। सह सचिव रुचि अग्रवाल, सोना ठाकुर और पूजा ने भी इस आयोजन में भाग लिया। पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी रूपेश्वर, सुरेंद्र नेगी, रीता ठाकुर, अनुराग शर्मा, रवि नेगी, कांता नेगी और नीमा लामा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।