{"_id":"6ac100134ca4c8c21608029e","slug":"the-chief-minister-announced-crore-for-kashapat-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-171439-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काशापाट विद्यालय के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काशापाट विद्यालय के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ की घोषणा की
विज्ञापन
तकलेच होते हुए रामपुर तक बस सेवा शुरू करने का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री का काशापाट में देर रात तक लोगों के बीच रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार रात को करीब 11 बजे तक काशा गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों के साथ मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने पाट गांव में स्थानीय निवासी सुपन दास के घर रात्रि विश्राम किया। काशा गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करने के साथ पारंपरिक वेशभूषा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। देर रात तक ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनका मुख्यमंत्री ने आनंद लिया और स्वयं भी नाटी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने काशा पाट में नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने गांव में खेल मैदान विकसित करने की भी घोषणा की और स्थानीय लोगों की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और उसे स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी उद्देश्य से सरकार काशा पाट से तकलेच होते हुए रामपुर तक बस सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है, जिससे बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने और छुट्टी के बाद सुरक्षित घर लौटने में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि गांव का कोई व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपये की लागत से बस खरीदकर यह सेवा शुरू करता है, तो राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। रोहड़ू क्षेत्र के लिए भी इसी प्रकार 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस मालिक को पांच वर्ष तक प्रति माह 50 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि काशापाट पंचायत में जिन महिला मंडलों के पास अपने भवन नहीं हैं, उन्हें भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, जिन महिला मंडलों के पास पहले से भवन उपलब्ध हैं, उन्हें आवश्यक सामान खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही अपना परिवार, सुखी परिवार योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी प्रोत्साहित कर रही है। सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए चार प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में यह सब्सिडी पांच प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों के उत्साहवर्धन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नशा निवारण और भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने काशा पाट में होम स्टे के लिए पंजीकरण करवाने वाले चार लोगों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने विश्व पर्यटन सप्ताह के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री को पारंपरिक व्यंजन परोसे
सुपन दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि प्रवास से पूरा गांव उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने काशा पाट में रात्रि प्रवास किया है। इस विशेष अवसर पर ग्रामीणों ने विशेष तैयारियां कीं और मुख्यमंत्री को पारंपरिक व्यंजन परोसे। महिला मंडल काशा पाट की सदस्य वीना देवी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीणों और महिला मंडलों की मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के लिए सहायता राशि और नए स्कूल के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रतन, अध्यक्ष हिमकोन विकेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।