{"_id":"6ac0d92cae16b3d9b10ff057","slug":"aerocity-residential-welfare-association-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171378-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमुडा कॉलोनी शिंगला में पेयजल, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था मुहैया करवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमुडा कॉलोनी शिंगला में पेयजल, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था मुहैया करवाए सरकार
विज्ञापन
एरोसिटी आवासीय कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। द एरोसिटी आवासीय रिहायशी कल्याण समिति शिंगला (रामपुर) की कार्यकारिणी ने समिति अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हिमुडा कॉलोनी शिंगला की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया। समिति अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर हिमुडा कॉलोनी की समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग उठाई। इससे पहले समिति ने हिमुडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव सहित उनके स्टाफ से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने हिमुडा कॉलोनी परिसर में अधिकारियों का स्वागत किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हिमुडा कॉलोनी शिंगला में उचित जलापूर्ति व्यवस्था, कॉलोनी की कांटेदार तार से फेंसिंग, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा एनएच-5 डकोलढ़ में प्रस्तावित सब्जी मंडी से हिमुडा कॉलोनी के लिए वैकल्पिक सड़क, एनएच-5 जीरो पॉइंट से हेलीपोर्ट तक सड़क को चौड़ा करने और रामपुर में हिमुडा के सहायक अभियंता का कार्यालय खोलने की मांग भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाई। इस मौके पर हिमुडा कार्यकारी अधिकारी अंजुरी कपूर, राकेश, निशु बंसल, नंद किशोर, पवन सूद, सुशील, उदय कपूर, पंकज अग्रवाल, राजीव सिंगला और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।