फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students from Kinnaur put up an impressive performance at the state-level sports competition

Rampur Bushahar News: एकलव्य स्कूल किन्नौर के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार किन्नौर के विद्यार्थियों ने तृतीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 28 से 30 सितंबर तक चंबा-किलाड़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई पदक और ट्रॉफियां हासिल कीं। हिमाचल प्रदेश के सभी एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने इसमें भाग लिया था। अंडर-14 छात्राओं ने समग्र एथलेटिक्स ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-19 एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने आठ स्वर्ण, एक रजत और ग्यारह कांस्य पदक जीते। अंडर-19 छात्राओं ने वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की कबड्डी और छात्रा वर्ग की खो-खो टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में अंडर-19 छात्र और छात्रा एकल और युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग ने टेबल टेनिस में दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में इशिता ने 1,500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अमन ने 100 मीटर और अवनी ने 200 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्रा रिले दल में अवनी, राध्या, सौम्या और श्रेया ने स्वर्ण पदक जीते। छात्र रिले दल में पद्माकर, हर्षित, भूपेश और अधिराज ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद में भी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article