Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious rituals in Sarahan on December

Rampur Bushahar News: लंकड़ावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रोहड़ू व किन्नौर के तीन प्रमुख देवता होंगे शामिल

Thu, 26 Nov 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सराहन में धार्मिक अनुष्ठान 14 दिसंबर को
विज्ञापन

जाबल नारायण के साथ सात हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर सराहन परिसर में नवनिर्मित लंकड़ावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 दिसंबर को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में रोहड़ू और किन्नौर के तीन प्रमुख देवता शामिल होंगे। रोहड़ू के जाबल नारायण, किन्नौर के कामरू स्थित बद्री विशाल और सुंगरा के महेश्वर देवता विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके अलावा क्षेत्र के छह स्थानीय देवी-देवता भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। देवता जाबल नारायण रोहड़ू, बद्री विशाल कामरू और महेश्वर देवता सुंगरा 12 दिसंबर को सराहन पहुंचेंगे, जबकि स्थानीय देवता 13 दिसंबर को मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। इनमें दत्त महाराज बसाहरा, नाग देवता बौंडा, लक्ष्मी नारायण मझगांव, लक्ष्मी नारायण किन्नू और लाहरू वीर गानवी सहित अन्य स्थानीय देवता शामिल होंगे। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत 7 दिसंबर से भैरव पाठ के साथ होगी। इसमें दत्त महाराज बसाहरा और नाग देवता बौंडा विराजमान होंगे। करीब पांच आचार्य इस पाठ को संपन्न करवाएंगे। 14 दिसंबर को पूर्णाहुति के बाद शिखा पूजन और कलश स्थापना की जाएगी। एसडीएम रामपुर एवं भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन में जाबल नारायण देवता के साथ करीब सात हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ज्यूरी से सराहन तक विभिन्न विश्राम गृहों, मंदिर के अतिथि गृहों और होमस्टे में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article