फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nh305

पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हुआ एनएच 305

Wed, 04 Mar 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। गत दिनों हुई बर्फबारी के पांच दिन बाद भी नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में आनी और निरमंड तहसील के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। जलोड़ी जोत से आगे करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर फिसलन के कारण जहां बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित है, वहीं छोटे वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आउटर सिराज और कुल्लू जिले की ऊंची चोटी में बीते दिनों हल्की बर्फबारी हुई थी। इसके चलते जलोड़ी जोत और यहां से आगे नेशनल हाईवे 305 वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। जलोड़ी जोत में मार्ग को बहाल कर दिया गया है, लेकिन बंजार सब डिवीजन की ओर से मार्ग को बहाल करने का कार्य अभी भी चल रहा है। ऐसे में निरमंड और आनी उपमंडल के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जाने वाले यात्रियों को जहां तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर बस सुविधा के लिए पहुंचना पड़ रहा है वहीं छोटे वाहन चालक जोखिम भरे मार्ग में खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। अधिकतर लोग जलोड़ी जोत से आगे करीब तीन किमी का पैदल सफर कर बंजार या कुल्लू की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

आनी के युवा स्वयंसेवी टिंकू शर्मा, राजपाल, संजीव कुमार, राकेश कुमार, मोहन लाल, सितेंद्र, ललित ठाकुर, रामकृष्ण सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से जल्द एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की है। उधर, एनएच प्राधिकरण आनी के एसडीओ सुनील गुप्ता का कहना है कि उनकी ओर से जलोड़ी जोत तक सड़क पूरी तरह बहाल है, जबकि बंजार सब डिवीजन की तरफ से मार्ग की बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed