{"_id":"6b04458c1228338c740e8315","slug":"khelo-himachal-2026-campaign-launched-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-175565-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नशे को ना, खेलों को हां<bha>;<\/bha> रामपुर में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नशे को ना, खेलों को हां<bha>;</bha> रामपुर में होंगी आठ खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खेलो हिमाचल-2026 अभियान के तहत 15 से 30 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग
राज्य स्तर पर मिलेगा 31 लाख रुपये तक का पुरस्कार
. क्रिकेट-कबड्डी सहित आठ खेलों में दमखम दिखाएंगे 15 से 30 वर्ष के युवा
. उपमंडल स्तर पर 51 हजार और राज्य स्तर पर 31 लाख रुपये मिलेगा पुरस्कार : हर्ष अमरेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को खेलों की ओर मोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खेलो हिमाचल-2026 अभियान शुरू किया है। इसके तहत उपमंडल रामपुर में आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे। अभियान के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनका आयोजन उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर होगा। उपमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। वहीं, जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तीनों स्तरों पर नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। उपमंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर यह पुरस्कार राशि दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये होगी। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 31 लाख, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 30 नवंबर तक करवा सकेंगे पंजीकरण प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के आधिकारिक पोर्टल khelohimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने शिक्षण संस्थानों, युवा मंडलों, खेल क्लबों, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं को चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखना है। अभियान के माध्यम से 'नशे को ना, खेलों को हां' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और चिट्टामुक्त हिमाचल के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।