{"_id":"6b0c023b56a36f8a620415d8","slug":"annual-function-celebrated-with-great-pomp-at-rajkiya-varshtha-secondary-school-mandol-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-176075-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंजली शर्मा बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंजली शर्मा बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोल में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित अतिथि व अन्य। संव
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्कर्ष-2026 धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मंडोल पंचायत के उपप्रधान बबलू जाक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वर्षभर सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, अनुशासन और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर जमा दो की छात्रा अंजली शर्मा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ चुना गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत किन्नौरी, नेपाली, पहाड़ी, पंजाबी, घूमर और तमिल नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के नन्हे विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद नृत्य-नाटिका के माध्यम से बच्चों पर अभिभावकों की बढ़ती अपेक्षाओं के दबाव को दर्शाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बाल्टू ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। इस अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, इको क्लब, एक भारत श्रेष्ठ भारत और नशा निवारण से जुड़ी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में उपप्रधानाचार्य डॉ. किशोर झोघटा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।