फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demand to fill posts

फार्मेसी अधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे सरकार : संघ

Thu, 20 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
19 पद भरने पर संघ ने जताया आभार, 236 पद चल रहे रिक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी और निरमंड स्वास्थ्य खंडों में फार्मेसी अधिकारियों तथा मुख्य फार्मेसी अधिकारियों के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इसके कारण दवा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

नागरिक चिकित्सालय आनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों कुशवा, डिगेड़, खनाग, चवाई, लगौटी तथा स्वास्थ्य खंड निरमंड के नागरिक चिकित्सालय निरमंड, नित्थर, बागीपुल, घाटू में मुख्य फार्मेसी अधिकारी व फार्मेसी अधिकारियों के पद खाली होने के कारण दवा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं में बाधा आ रही है। हिमाचल प्रदेश फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रदेश सहसचिव एवं आनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी धर्म देव ने कहा कि 19 फार्मेसी अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रकाश सिंह डरोच सहित स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। साथ ही प्रदेशभर में लगभग 236 फार्मेसी अधिकारियों के पद रिक्त हैं, जिससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि इन रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए।
विज्ञापन


कहा कि सरकार की ओर से 19 रिक्त पदों पर फार्मेसी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। फार्मासिस्टों की सबसे अधिक कमी से जूझ रहे आनी और निरमंड स्वास्थ्य खंडों के रिक्त पदों पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। इन क्षेत्रों में आवश्यक दवा प्रबंधन और सुचारु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर के साथ-साथ फार्मासिस्टों की तैनाती अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed