फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिव मंदिर के दान पात्र से 12 हजार चोरी

शिव मंदिर के दान पात्र से 12 हजार चोरी

Wed, 13 Jun 2018 09:18 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर के दान पात्र से 12 हजार चोरी
मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। तहसील चिड़गांव के तहत टोडसा गांव के शिव मंदिर में चोरों ने दान पात्र से चढ़ावे के करीब 12 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंदिर की अपनी कमेटी भी है। लेकिन यहां पर कोई चौकीदार नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोडसा गांव में बुधवार सुबह लोगों ने मंदिर में रखा दान पात्र टूटा पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चिड़गांव पुलिस थाना की टीम ने मौके पर जांच के बाद पाया कि दान पात्र से करीब 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पहले ही सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व चौकीदार तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। मंदिर में भी न तो कोई चौकीदार तैनात और न ही कैमरे लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed