फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मूरंग पुल के समीप पिकअप सतलुज नदी में समाई, गाड़ी समेत दो लोग लापता

मूरंग पुल के समीप पिकअप सतलुज नदी में समाई, गाड़ी समेत दो लोग लापता

Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
पिकअप सतलुज में समाई
विज्ञापन

गाड़ी समेत दो लोग लापता
वीरवार सुबह एनएच-5 पर मूरंग पुल के समीप हादसा
पुलिस, आईटीबीपी के जवान लापता की तलाश में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर मूरंग पुल के समीप एक पिकअप करीब सौ फीट नीचे सतलुज नदी में जा समाई। इसमें सवार दो व्यक्ति गाड़ी समेत नदी में लापता हो गए हैं। हादसा वीरवार सुबह उस समय हुआ जब पिकअप सवार मूरंग से निचार की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी के जवान और ग्रामीण लापता की तलाश में जुटे हुए हैं।
पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप संख्या एचपी 25 ए 1484 में चालक बसंत कुमार नेगी (47), गांव मूरंग खोखपा, तहसील मूरंग और जीवन सिंह नेगी (50), गांव मूरंग, तहसील मूरंग वीरवार सुबह मूरंग से गाय खरीदकर अपनी पिकअप में अपनी बहन के घर रामनी छोड़ने जा रहे थे, लेकिन मूरंग पुल के पास एनएच से गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे सतलुज नदी में जा समाई। इस हादसे की सूचना मूरंग के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग के कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा, मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी रजत, गृहरक्षक विरेंद्र, महिला गृहरक्षक रीतू और मूरंग के ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर लापता हुए लोगों को ढूंढने में जुट गए। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से आपदा प्रबंधन की टीम और 19 वीं वाहिनी भारत तिब्ब्त पुलिस सीमा बल के जवान भी मौके पर पहुंचकर लापता दो व्यक्तियों की तलाश में जुट गए। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा और डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मूंरग पुल से आकपा पुल तक टीमों के साथ लापता व्यक्तियों की तलाश की।
विज्ञापन

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि मूरंग हादसे में दो व्यक्ति गाड़ी समेत सतलुज नदी में लापता हो गए हैं। पुलिस, आईटीबीपी और आपदा प्रबंधन की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed