फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सलयाणा में दो मंजिला मकान का चढ़ा आग की भेंट

सलयाणा में दो मंजिला मकान का चढ़ा आग की भेंट

Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
सलयाणा में दो मंजिला मकान राख
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद हादसा, पलभर में सब कुछ राख
नुकसान की तैयार की जा रही है रिपोर्ट : तहसीलदार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। ग्राम पंचायत दरकोटी के तहत सलयाणा में दो मंजिला मकान राख हो गया। आगजनी की घटना में एक परिवार बेघर हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। जब सुल्तान पुत्र बशीर महोम्मद और उसका परिवार घर से बाहर किसी काम से गया था। इसी दौरान पड़ोसी ने मकान की छत से धुआं उठता हुआ देखा। उसने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र और आसपास के ग्रामीणों को दी। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए लेकिन इमारती लकड़ी से बना मकान देखते ही देखते राख हो गया। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। मकान में दो कमरे और एक रसोई घर था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत दिए हैं। वहीं नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में दरकोटी पंचायत के प्रधान राजिंद्र गोखटा ने बताया कि सुल्तान आईआरडीपी परिवार से संबंध रखता है। आग लगने से उसका काफी नुकसान हुआ है। तहसीलदार रवीश कुमार के अनुसार प्रभावित को फौरी राहत दे दी गई है। अब नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed