फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जगातखाना में चरस के साथ चिट्टा पकड़ा

जगातखाना में चरस के साथ चिट्टा पकड़ा

Fri, 15 Jun 2018 10:10 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर के साथ लगते अपर जगातखाना में शुक्रवार को पुलिस की छापामारी के दौरान एक घर से चरस और चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार छापा मारने गई पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और कड़ी पूछताछ की जा रही है।

रामपुर व आसपास में चरस, चिट्टा और अन्य नशीली दवाओं के बेचे जाने की सूचनाएं मिल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर जगाखाना में सीता राम के घर पर छापामारी की और वहां से 17.46 ग्राम चरस और 2.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस थाना ब्रौ के एसएचओ डीएस ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सीता राम फरार हो गया है और पुलिस ने उसकी पत्नी राधा देवी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार छापामारी में पकड़े गए नशे की कीमत 1.13 लाख रुपये है। पुलिस थाना ब्रौ के प्रभारी डीएस ठाकुर ने बताया कि घर से एक इलेक्ट्रानिक वेट मशीन भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राधा देवी को पति अभी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस ने राधा देवी पर मामला दर्ज कर कड़ी पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed