{"_id":"5e5fdffc8ebc3ef409734aa7","slug":"crime-rampur-hp-news-sml326544067","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग न्यायालय भवन और बार रूम से चोरों ने उड़ाई दो एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग न्यायालय भवन और बार रूम से चोरों ने उड़ाई दो एलईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। यूं तो चोरों को सलाखों के पीछे भेजने में न्यायालय अहम भूमिका निभाता है, लेकिन मंगलवार रात को शातिरों ने न्यायालय को ही अपना शिकार बना डाला। चोरों ने ठियोग न्यायालय भवन और बार रूम में लगी दो एलईडी पर हाथ साफ कर लिया। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात शातिर न्यायालय भवन और बार रूम में लगी एलईडी चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार रात चोरों में उस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जब यहां तैनात चौकीदार रात का खाना खाने के लिए गया हुआ था। वहीं, चौकीदार को भी इस बात की भनक सुबह ही लगी। काबिले गौर है कि चौकीदार की तैनाती होने के कारण बार रूम में भी ताला नहीं लगाया जाता। चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए न्यायालय के मुख्यद्वार के बाहर लगी एलईडी के अलावा बार रूम की एलईडी पर भी हाथ साफ कर लिया। बार ऐसोसिएशन ठियोग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि रोजमर्रा की तरह जब वह मंगलवार को कोर्ट परिसर में पहुंचे तो मालूम पड़ा कि चोरी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिन पहले ही बार संगठन से जुड़े सदस्यों ने पैसे इकट्ठे कर 45 हजार रुपये की एलईडी को लगाया था। अधिवक्ता महेंद्र झरईक ने बताया कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे होते तो चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता था। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की जानी चाहिए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।