फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

नियमों की उल्लंघना पर 50 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Wed, 13 May 2020 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से बचने के लिए सरकार और प्रशासन समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। बावजूद इसके रामपुर उपमंडल के कई क्षेत्रों में लोग संक्रमण से बचने को लेकर जागरूकता नहीं दिखा रहे। अभी भी लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालांकि, नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। यही नहीं, यदि व्यक्ति ने मास्क से केवल अपना मुंह ही ढका हो और नाक तक मास्क न लगाया हो तो ऐसे लोगों पर भी पुलिस डंडा चला रही है।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने एडवायजरी जारी की है। इसके तहत कर्फ्यू के दौरान सात घंटे आवश्यक सामान खरीदने के लिए, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनना अनिवार्य किया है। लेकिन, उपमंडल के कई क्षेत्रों में अभी भी लोग इन नियमों को दरकिनार कर घर से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाने में भी सतर्कता नहीं दिखा रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। सरकार ने जबसे मास्क पहनना अनिवार्य किया है, तब से उपमंडल में करीब 50 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और चालान काटे गए हैं। सरकार ने उपमंडल पुलिस अधिकारी सहित थाना प्रभारियों को क्वारंटीन केंद्रों का जायजा लेने का जिम्मा भी सौंपा हैं। समय-समय पर डीएसपी रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में क्वारंटीन में रखे गए लोगों का जायजा ले रहे हैं। आपदा की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन का काम पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि सरकार की ओर से जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नियमों की उल्लंघन करने वाले 50 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। महामारी से निपटना देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है। सभी लोग अपना-अपना दायित्व समझ कर नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed