फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani College celebrated annual sports competition

Rampur Bushahar News: 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अंकुश ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 14 Feb 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ani College celebrated annual sports competition
आनी कॉलेज में आयोजित वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम
आनी कॉलेज ने मनाया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उनके साथ कोच प्रेम पॉल, एडवोकेट एसपी. शर्मा और ललित मोहन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एनसीसी, एनएसएस टुकड़ियों के मार्च पास्ट से हुआ। महाविद्यालय स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. भुवनेश्वर ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों के लिए 100 मीटर रेस 200 मीटर रेस 400 मीटर रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अंकुश ने पहला, सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पालिया स्वाति ने पहला, रचना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में कमलेश ने पहला और अंशुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में रुकसाना ने पहला और संजना ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सोनू स्मृति ने पहला तथा सलीम और विताशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में सूरज और शालू ने पहला, जबकि कमलेश और मीनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट थ्रो में अंशुल और रचना ने पहला और सलीम, कशिश और पालिया स्वाति ने दूसरा स्थान हासिल किया। 6 किलोमीटर पुरुष मैराथन में आर्यन मेहता ने पहला और कमलेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेस्ट एथलीट महिला पालिया स्वाति और बेस्ट एथलीट पुरुष अंशुल रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed