फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

लास्टाधार में सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के लास्टाधार में शुक्रवार रात एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे चौपाल से बीस किलोमीटर दूर शंठा लास्टाधार (देवत) सड़क पर एक वैन एचपी 08ए 2721 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे, जिन्हें गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। घायलों में बलदेव (35) पुत्र चुनी लाल गांव व डाकघर बिजमल (चौपाल), देविंद्र उर्फ बिट्टू (40) पुत्र केवल राम गांव पुजारली, डाकघर रूसलाह (नेरवा), देविंद्र उर्फ रिपू नेगी (38) गांव थुथ, डाकघर ठाना (चौपाल) शामिल हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी चौपाल राजकुमार ने की है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार उमेश शर्मा ने घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed