फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गिरी बर्फ, बढ़ी ठंड और सड़कें हुई बंद

गिरी बर्फ, बढ़ी ठंड और सड़कें हुई बंद

Mon, 23 Dec 2013 05:47 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 23 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ सांगला/आनी। शनिवार रात और रविवार को कई क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। ताजा हिमपात और बारिश से किसान और बागवानों को राहत मिली है। लेकिन हिमपात के चलते बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर किया है। रविवार को सुबह से मौसम खराब रहा। लोगों ने सर्दी भगाने के लिए हीटरों, अंगीठियों का सहारा लिया। किन्नौर के कल्पा में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार से हिमपात जारी है। रविवार को सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरते रहे। रामपुर के दरकाली में 15, काशापाट में 18, सराहन में सात सेंटीमीटर बर्फ पड़ चुकी है। इसी तरह किन्नौर जिले के कल्पा में 10 और छितकुल में एक फुट बर्फबारी की सूचना है। इसके अलावा पांगी, रोधी, कोठी, तेलंगी, ब्रेलंगी, दाखो, शुदारंग, पूह, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, जंगी, लिप्पा, आसरंग, स्पीलो, कानम, लाबरंग, नेसंग, रोपावैली, डुबलिंग, नमज्ञा, नाको, खाब, हांगो, चुलिंग, लियो, यंगथंग, चांगो, सुमरा, शलखर,निचार, बरी, तरांडा, कंगोस, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, नाथपा, रूपी में ढाई से सातंमी बर्फबारी की सूचना है। आनी के खनाग में एक फुट बर्फ पड़ी है। इसी तरह पनेऊ, मरोगी जोत, कंडागई, बुच्छैर चूड, रघुपुर गढ़ और सरेऊलसर जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बर्फबारी से लबालब हैं।
विज्ञापन

कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, निगुलसरी, रामपुर समेत आसपास के निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई। बर्फबारी, बारिश से तापमान में खासी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। मौसम का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली और पेयजल संकट भी गहराने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed