फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहड़ू में एचआरटीसी कर्मचारियों का प्रदर्शन

रोहड़ू में एचआरटीसी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की गेट मीटिंग वीरवार को समिति अध्यक्ष मेहर चंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मीटिंग में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष मेहर चंद ने बताया कि वीरवार को हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों को उठाया गया। कर्मचारी वर्क टू रूल के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं, जिससे 21 नवंबर को निगम के 38 रूट तथा 22 नवंबर को निगम के 25 रूट प्रभावित हुए हैं। इसके लिए पूरी तरह से निगम प्रबंधन जिम्मेवार है। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के साथ आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। वीरवार को निगम की कार्यशाला के प्रांगण में प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। परिवहन कर्मियों ने मांगें पूरी न होने तक अपनी वर्क टू रूल की प्रणाली जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि निगम प्रबंधन की मनमानी से कर्मचारी काफी तंग आ चुका है। इसलिए, मजबूरन परिवहन कर्मियों ने सख्त निर्णय लिया है। मीटिंग में समिति के प्रधान सुरेश ठाकुर, सुरेशानंद शर्मा, बालक राम मोल्टा, धर्म सिंह, कश्मीर सिंह, अशोक कुमार, महिंद्र सिंह, मेहर सिंह, अश्वनी, राज सिंह, नरेश कुमार, पितांबर सिंह, सुशील कुमार, जगत राम, राम कुमार, मनोज कुमार, रोशन लाल, बलवंत, बंसी लाल, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, जगदीश कुमार, करतार, राजिंद्र सिंह, मोहन लाल, ललित कुमार, राजकुमार, प्रहलाद शर्मा, विकास शर्मा सहित कई परिवहन कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed